भास्कर न्यूज | पटना/नई दिल्ली - News Summed Up

भास्कर न्यूज | पटना/नई दिल्ली


भास्कर न्यूज | पटना/नई दिल्लीसीबीएसई ने सोमवार को 10वीं के नतीजे घोषित किए। 500 में 499 अंक लेने वाले 13 बच्चे टॉपर घोषित किए गए हैं। इनमें 6 लड़कियां हैं। कुल 91.1% बच्चे पास हुए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे बच्चों की कुल संख्या 97 है। यह पहली बार है, जबकि इतने बच्चे पहले तीन स्थानों पर रहे हैं। हमेशा की तरह लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 2.31% ज्यादा है। सवा दो लाख बच्चों के अंक 90% या इससे ज्यादा है। सबसे अच्छा रिजल्ट 99.47 केंद्रीय विद्यालय का रहा है। पटना जोन के 91.86 % परीक्षार्थी सफल हुए हैं। यह पिछले साल से चार फीसदी अधिक है। पहले स्थान पर डीएवी पब्लिक स्कूल बीएसईबी पटना के प्रियांशु कुमार हैं, जिन्हें 500 में से 495 अंक मिले हैं। दूसरे स्थान तीन विद्यार्थी हैं जिसमें सेंट माइकल की गार्गी राज, नॉट्रेडेम एकेडमी की अदिति अंजन अाैर मुजफ्फरपुर में मनियारी के ट्राइडेंट पब्लिक स्कूल की प्रथा बंका हैं। पढ़ें सिटी भास्कर भीपटना के प्रियांशु को मिले 495 यानी 99% अंकपटना के डीएवी बीएसईबी के प्रियांशु ने को मिठाई खिलाती मां।499/500 अंक 13 बच्चे498/500 अंक 25 बच्चे497/500 अंक 59 बच्चे92.45% लड़कियां पास90.14% लड़के पाससिद्धांत, दिव्यांश और शिवानी (नोएडा), अंकुर मिश्रा, अपूर्वा जैन और ईशा मदान (गाजियाबाद), वत्सल (मेरठ), योगेश गुप्ता (जौनपुर), मान्या (बठिंडा), आर्यन झा (जामनगर), तारू जैन (जयपुर), भावना (पल्लकड़) और दिवजोत कौर (अंबाला)।96.21%93.06%86.70%से ज्यादा अंक पाने वाले 57,256 बच्चे यानी 108% ज्यादा, पिछली बार 27,426 थे91.10%केंद्रीय विद्यालय 99.47%नवोदय विद्यालय 98.57%निजी स्कूल 94.15%सरकारी सहायता प्राप्त 76.95%सरकारी स्कूल 71.91%


Source: Dainik Bhaskar May 07, 2019 00:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */